PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh फंसे विवादों में, जाने पूरा मामला,

former cricketer yuvraj singh trouble tourism department sent notice making villa home stay without approval

PTB Big न्यूज़ गोवा : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल गोवा पर्यटन विभाग ने युवराज सिंह को एक नोटिस भेजा है। युवराज सिंह को मोरजिम में उनके विला को बिना अनुमति और रजिस्ट्रेशन के रेंट पर देने पर ये नोटिस मिला है। उन्हें मामले में सुनवाई के लिए 8 दिसंबर को बुलाया भी गया है।

नोटिस के बाद युवराज सिंह को अब 8 दिसंबर को गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले के समक्ष पेश होना होगा। दरअसल, गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में बिना रजिस्ट्रेशन के विला को ‘होमस्टे’ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नोटिस में युवराज सिंह से ये भी पूछा गया है कि

पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत विला का रजिस्ट्रेशन न कराने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? नोटिस में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि मोरजिम में स्थित आवासीय परिसर को कथित तौर पर होमस्टे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और यह ऑनलाइन भी बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

नोटिस में युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने गोवा स्थिति अपने विला को बुकिंग के लिए उपलब्ध बताया था। नोटिस में कहा गया है कि अगर 8 दिसंबर तक जवाब नहीं आता, तो यह माना जाएगा कि नोटिस में आरोप सही हैं और धारा 22 के तहत अधिनियम के उल्लंघन करने पर आपपर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Latest News