PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर से बड़ी ख़बर, एक साथ 3 बड़े ज्वैलरों सहित 5 जगहों पर मारी इनकम टैक्स विभाग ने रेड,

punjab jalandhar news started investigating taking possession the record sale purchase and tax paid PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां इनकम टैक्स विभाग ने एक बड़ी करवाई करते हुए एक साथ तीन बड़े ज्वेलरों के ठिकानों पर दस्तक दी है, जिनमें जिमखाना क्लब के सामने निक्कामल ज्वैलर्स (स्काईलार्क चौक) और जालंधर कैंट के सदर बाजार स्थित सरदारी लाल ज्वैलर्स और मनी राम बलवंत राय सहित पांच स्थानों पर अलग से इनकम टैक्स की टीम ने रेड कर शहर में हड़कंप मचा दिया है /

इनकम टैक्स ने आज शहर में जिन पांच जगहों पर सर्च अभियान चलाया है उनमें अटारी बाजार के कॉस्मेटिक और मनियारी वाले होलसेलर भी शामिल हैं / इनकम टैक्स विभाग की टीमें सुबह ही इनके ठिकानों पर पहुंच गई थीं और सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है / इनकम टैक्स विभाग की टीमों मे दोनों ज्वैलर्स के ठिकानों पर दस्तक देकर सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है /

विभाग के अधिकारियों ने आते ही सेल और परचेज की ज्वैलरी का मिलान शुरू कर दिया / इसके अलावा स्टोर में कितनी ज्वैलरी पड़ी है इसे भी काउंट करने का काम शुरू कर दिया है / दोनों ज्वैलरों ने कितना टैक्स भरा इसकी भी बारिकी से जांच की जा रही है / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी शहर में तीन बड़े कारोबारियों के साथ-साथ उनके साथ जुड़े खासमखास लोगों ठिकानों पर 16 जगह दस्तक इनकम टेक्स विभाग की और से दी गई थी, लेकिन इस बार इनकम टैक्स विभाग की टीम ने शहर में पांच जगह सर्च अभियान चलाया है /

Latest News