PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

PNB बैंक में सुबह-सुबह घुसे अज्ञात हथियारबंद 2 लुटेरे, 18 लाख की लूट कर हुए फरार, कर्मचारियों को बंधक बनाकर हुए फरार,

punjab amritsar loot amritsar bank two robbers with pistols 18 lac loot PTB Big Breaking News PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो हथियार बंद लुटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गये /

मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि लुटेरों ने तकरीबन 18 लाख रकम को लूटा और फरार हो गए / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक में कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है /

पुलिस के अनुसार घटना अमृतसर के अंतर्गत आते गांव कत्थूनंगल की है / कत्थूनंगल के पंजाब नेशनल बैंक के अंदर दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया / सभी के मोबाइल फोन भी एक तरफ रखवाए और बैंक में रखा कैश अपने साथ ले गए / हैरानी की बात है कि जिस बैंक को निशाना बनाया गया है, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है /

जिस बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया है, उसमें बीते 10 सालों से कभी सुरक्षाकर्मी को तैनात ही नहीं किया गया, जिसकी सूचना लुटेरों को थी / लुटेरे बेखौफ बैंक में घुसे और पिस्टल दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया / आपको बता दें कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से लेकर अभी तक ऐसी कई वारदातें पंजाब सूबे में हो चुकी हैं और मान सरकार इन वारदातों के ऊपर कुछ कहने की बजाए सिर्फ आम जनता के ऊपर नए-नए कानून ठोकर कर उनको तंग परेशान करने के काम कर रही है, जिसका खामियाजा शायद इनको एक बार फिर से भुगतना पड़ सकता है /

Latest News