PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन जालंधर में मनाया गया शहीदी दिवस,

Martyrdom Day celebrated at Innocent Hearts College of Education Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने भावी शिक्षकों में देशभक्ति की भावना को पुन: जीवित करने और क्रांतिकारी साथियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदी दिवस मनाया।

उनके नैतिक मूल्यों को याद करने और उनके प्रेरणादायक उद्धरणों जैसे ‘इनकलाब ज़िंदाबाद’ अर्थात ‘क्रांति ज़िंदाबाद’ तथा ‘स्वतंत्रता सबका अविनाशी जन्मसिद्ध अधिकार है’ को आत्मसात करने के लिए पोस्टर-मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित विभिन्न वीरतापूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के व्यक्तित्व व उनके गुणों को दर्शाती एक स्किट तैयार की गई। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के युवाओं को देश की आज़ादी हेतु लड़ने के लिए प्रेरित किया।

Latest News