PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस प्रसिद्ध यूटूबर पर लगा NSA, सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को करेगा सुनवाई, जाने बड़ी वजह?

national manish kashyap booked in nsa tamilnadu police appeal in supreme court for bail bihar migrant attacked case

PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पर तमिलनाडु पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। यह जानकारी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब मनीष ने नियमित जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में दर्ज सभी मामले एक साथ करने की अपील की है।

इस याचिका के बाद मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने शाम में 4 बजकर 25 मिनट पर इस मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि कैसे उनके मुअक्किल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इस पर कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख सुनिश्चित की।

मदुरै पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से एक न्यूज एजेंसी को दी गई जानकारी में बताया गया है कि तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हमले के फेक वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। मदुरै कोर्ट ने कश्यप को 14 दिनों के लिए 19 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

national manish kashyap booked in nsa tamilnadu police appeal in supreme court for bail bihar migrant attacked case

वहीं मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में मनीष कश्यप को नियमित जमानत प्रदान करने की गुहार लगाई गई है। साथ ही अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों की सुनवाई एक जगह करने का निवेदन किया गया है। एपी सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्वांचल के मजदूरों के साथ हुई ज्यादती का मुद्दा कई अन्य मीडिया संस्थानों और पत्रकारों ने भी उठाया था। लेकिन कार्रवाई सिर्फ मनीष कश्यप के विरुद्ध हो रही है।

बता दें कि 29 मार्च को तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से तमिलनाडु लेकर पहुँची थी। इसके बाद उन्हें मदुरै कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पहले उन्हें तीन दिनों की रिमांड पर भेजा। रिमांड खत्म होने के बाद एक बार फिर से मनीष कश्यप की मदुरै जिला कोर्ट में पेशी हुई। जहाँ से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उधर बिहार पुलिस ने भी यूट्यूबर के खिलाफ चौथा केस दर्ज किया है। देशद्रोह और दंगा भड़काने जैसे कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार मनीष कश्यप और उसके दो दोस्तों ने अपने वीडियो में कथित तौर पर महात्मा गाँधी की मौत पर जश्न मनाने और मुस्लिमों को मारने एवं मस्जिद जलाने की बात कही थी। इस दावे के आधार पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने मामला दर्ज किया है।

Latest News