PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका, विपन सभरवाल ने आप का झाड़ू छोड़ थामा भाजपा का कमल,

BJP gave a big blow to Aam Aadmi Party in the Lok Sabha by election Vipan Sabharwal left AAP broom and held BJP lotus Jalandhar

PTB Big Political जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका मिला जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए आज जालंधर के जाने माने धार्मिक तथा समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े हुए व आप नेता ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व् पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह ने उक्त आप नेता विपन सभरवाल, चेतन हांडा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, केवल सिंह ढिल्लों, मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, जनार्दन शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

जीवन गुप्ता ने इस अवसर विपन सभरवाल, चेतन हांडा तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि विपन सभरवाल विभिन्न धार्मिक व समाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए वाल्मीकि समाज का एक जाना माना चेहरा हैं और जमीन से तथा जनता से जुड़े हुए नेता हैं। विपन सभरवाल भगवान् वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चेयरमैन हैं तथा धार्मिक व समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सभी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

विपन सभरवाल आम आदमी पार्टी में रहते हुए कई अहम पदों पर जिम्मेवारी निभा चुके हैं और अब आप सरकार की जन-विरोधी, दलित विरोधी व पंजाब विरोधी नीतियों के चलते भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी कार्यकर्त्ता भाजपा की नीतियों को नौजवानों के माध्यम से घर-घर पहुंचा कर संगठन को और मजबूत करेंगें।

जीवन गुप्ता ने कहा कि आज विश्व विख्यात नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिंदुस्तान को विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को देख कर आज देश-विदेश का हर नागरिक उनके कंधे से कन्धा मिलकर चलने के लिए आतुर नजर आता है। इसमें नौजवान वर्ग सबसे आगे है। इसी के चलते आज यह सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी इस लोकसभा उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल की जीत में प्रचंड बहुमत हासिल करेंगें तथा भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेंगें।

विपन सभरवाल, चेतन हांडा व् भाजपा परिवार में शामिल हुए अन्य ने सदस्यों ने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी इस लोकसभा उपचुनाव तथा आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे।

Latest News

Latest News