PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

जनता अब भाजपा शासित राज्यों की तरक्की देख समझ चुकी है कि अब भाजपा ही है पंजाब का भविष्य: अश्वनी शर्मा

Seeing the progress of BJP ruled states people have now understood that BJP future of Punjab Ashwani Sharma

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की अध्यक्षता में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त गठबंधन की एक अहम बैठक भाजपा चुनाव कार्यालय, लाजपत नगर, जालंधर में हुई, जिसमें भाजपा व शिअद संयुक्त गठंबधन के नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में जालंधर लोकसभा चुनाव संबंधी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए नेताओं की लोकसभा चुनाव हेतु जिम्मेवारियां लगाई।

अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में उपस्थित नेताओं को भाजपा व शिअद संयुक्त के संयुक्त प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में बदलाव के रूप में चुन लिया है। इसका कारण यह है कि लोग अब भाजपा के शासन वाले गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश व हरियाणा जैसे राज्यों में की गई तरक्की के नए मुकाम देख रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है और

पंजाब के बिगड़े हालात भी भाजपा के जरिए ही सुधर सकते हैं। लिहाजा लोग अब भाजपा को पंजाब में लाने का मन बना चुके हैं और इसकी शुरूआत जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में होगी और भाजपा बड़े अंतर के साथ यह सीट जीतेगी। जनता ने भगवंत मान सरकार को संगरूर लोकसभा चुनाव में हरा कर इसका जवाब पहले ही दे दिया है और अब जालंधर लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी को हरा कर इन्हें पंजाब की सत्ता से भी चलता करने के लिए अपना फ़तवा देगी।

परमिंदर सिंह ढींडसा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव सीट में जहाँ इस बार शिअद संयुक्त भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन के चलते भाजपा को अपना पूरा समर्थन दे रहा है, वहीं जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के नेताओं की हल्का प्रभारियों के रूप में नियुक्ति कर उन्हें चुनाव संबंधी जिम्मेवारियां भी सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा का जनाधार बहुत मज़बूत है और भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित है।

इस अवसर पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सभी को आह्वान किया कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच में लेकर जाना है और इस बार प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जी को विजय बनाकर लोकसभा भेज कर जालंधर शहर के रुके हुए विकास को पूरा करना है। दोनों दलों ने सँयुक्त रुप से लोकसभा उपचुनाव में तालमेल के साथ विजयी परचम लहरायेंगे।

इस अवसर पर विशेष रूप शिरोमणि अकाली दल संयुक्त की तरफ से पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, महिला विंग शिअद संयुक्त पंजाब की अध्यक्षा बीबी हरजीत कौर, जनरल सेक्टरी शिअद संयुक्त पंजाब मनजीत सिंह दसुहा, प्रदेश शिअद संयुक्त कैशियर गुरचरण सिंह चन्नी, होशियारपुर शिअद संयुक्त जिला अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह डट, उज्जल सिंह, अर्जुन सिंह शेरगिल आदि उपस्थित थे।

Latest News

Latest News