PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

AAP विधायक गोल्डी कंबोज को जन्मदिन वाले दिन लगा बड़ा झटका, पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो गोल्डी ने कहा पंजाब पुलिस पर है गर्व, जाने पूरा मामला,

breaking aap mla Jalalabad Jagdeep Kamboj Goldy father Surinder kamboj arrested this is a serious allegation Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जलालाबाद : आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को रिश्वत लेने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है। यह मामला जलालाबाद के सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है। एफ.आई.आर. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटरसाइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।

शाम होते ही राणो भाई का फिर फोन आया कि उसका बेटा उसके साथ झगड़ा कर रहा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा आरोप लगा है कि वह सुनिल कुमार के साथ गलत काम करके आई है। इसके बाद सुनील कुमार को राणो भाई ने बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता इस बात से डर गया उसे फिर विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि अगर समझौता करवाना है तो 10 लाख रुपए लेकर आ जाना, बात करवा देंगे। इस बात से डरे सुनील कुमार एफ.आई.आर. दर्ज करवाई।

वहीं इस मामले पर विधायक गोल्डी विधायक का कहना है कि अगर कोई किसी तरह की ठगी मारता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने पंजाब पुलिस के इस कदम की सराहना भी की और कहा की चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो उसके खिलाफ 100 प्रतिशत कार्रवाई ऐसे ही होती रहेगी। वहीं आपको यह भी बता दें की आज गोल्डी कंबोज का जन्मदिन भी है एक तरफ जहां सुबह से ही उनके जन्मदिन पर उनको दोस्त और रिश्तेदार मुबारकबाद दे रहे थे, वहीं इस खबर के बाद उनके रिश्तेदारों में मायुसी का महौल भी देलखने को मिल रहा है।

Latest News

Latest News