PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

HMV कॉलेजिएट स्कूल में एसएससी-1 के नए अकादमिक सत्र 2023-24 के शुभारंभ हेतु हवन का आयोजन,

HavanYajna performed at HMV Collegiate School on the commencement of Academic Session 2023-24 of SSC 1

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के उत्साहपूर्ण मागदर्शन अधीन एसएससी-1 के अकादमिक सत्र 2023-24 के शुभारंभ पर हवन का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आशीर्वाद देना एवं उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा के चरणों में नतमस्तक होते हुए मंत्रोच्चारण से वातावरण को पवित्र बनाकर अग्नि में आहूतियाँ डालकर सर्वमंगल की कामना कर सकारात्मकता का संचार किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने नवागन्तुक छात्राओं का स्वागत एवं शुभाषीष देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक सीमा क्षेत्र में रहकर कार्य करने होंगे ताकि आपका सर्वोन्मुखी विकास हो सके।

उन्होंने छात्राओं को चुनौतियों के आकाश में एक ऊंची उड़ान को भरते हुए अपने व्यक्तित्व में सकारात्मकता का संचार एवं सीखने की चाह को बरकरार रखते हुए जीवन पथ में निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। अंत में उन्होंने कहा कि जिस तरह हवन कुंड में सामग्री डालने से वातवरण महक गया। इसी तरह तुम्हारे नाम की सुंगधि सब तरफ फैले एवं हर कोई आप पर गर्व महसूस कर सके।

श्रीमती गगनदीप विभागाध्यक्षा गणित विभाग, स्टाफ सेक्रेटरी ने छात्राओं को आत्मविश्वास रखने, श्रेष्ठ कर्म करने, समर्पण, प्यार एवं जनून के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं उन्होंने कहा कि अपने जीवन से नकारात्मकता का त्याग करते हुए चिंतन पर बल दें। इस अवसर पर संगीत विभाग से डॉ. प्रेम सागर ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण में मधुरता का संचार कर सर्वजनों को आनंद विभोर कर दिया।

डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को आत्म अनुशासन, परिश्रम एवं सहनशक्ति के साथ अपने उद्देश्य या लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। हवन की समाप्ति डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा सर्वसृष्टि के कल्याण हेतु शांतिपाठ से की गई। मंच संचालन सुश्री सुकृति ने किया।। इस उपलक्ष्य पर स्कूल सैक्शन के अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

Latest News