PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अटवाल की विजय यात्रा में चुनाव लड़े सभी भाजपा नेता झोंके अपना अनुभव : अश्विनी शर्मा

BJP leaders who contested in Atwal's victory journey should share their experience Ashwini Sharma Big News loksbha Byeletion Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने भाजपा के पूर्व पार्षदों और पार्टी की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके सभी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष एवं पार्षद सुशील शर्मा, अश्वनी भंडारी, भगवंत प्रभाकर, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, इंद्रजीत सहगल, मिंटा कोछड़, पुरुषोत्तम हैप्पी, विवेक खन्ना, राजीव ढींगरा, जितेंद्र जींद, गोपाल दास गुप्ता, किशन लाल शर्मा, राम लुभाया कपूर, अजय चोपड़ा, राजू मागो, किरण जगोता, सुमंत सहगल, डॉक्टर भारद्वाज, रवि महेंद्रू, कमलजीत सिंह बेदी आदि भी उपस्थित थे।

अश्विनी शर्मा ने इस बैठक में उप्थित नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताने के लिए आपको अपना अपना सारा अनुभव झोंकना होगा। शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा का चुनाव पहली बार अकेले लड़ रही है। इसलिए यह चुनाव जीतना भाजपा के जरूरी भी है और इसे जीत कर भाजपा एक नया इतिहास रचेगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटना होगा। जो लोग भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े हैं और जो पार्षद रह चुके हैं,

उन्हें अपने अपने वार्ड को जिताने के लिए पूरी ताकत और अपना अनुभव दोनों लगाना होगा। अगले 10 दिन तक दिन रात एक करना होगा ताकि जालंधर लोकसभा की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान कांग्रेस के सांसद ने शहर की सुध नहीं ली। इसलिए जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा का सांसद होना बहुत जरूरी है।

लोगों को भी अब भाजपा से ही सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि ना तो कांग्रेस ने जालंधर के लिए कुछ किया और ना ही अब आम आदमी पार्टी की सरकार की कुछ कर रही है। ऐसे में लोगों को विश्वास है कि जिस तरह से गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकारों ने विकास किया है। उसी तरह अब जालंधर और पंजाब का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाने के लिए सभी नेता व कार्यकर्त्ता एकजुट होकर अपने अपने अनुभव से जोर लगाएं।

Latest News