PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम से प्रभावित हो नौजवान स्पोर्ट्स से जुड़े : अविनाश राय खन्ना,

Youth should be influenced by Prime Minister Modi's Khelo India program and join sports Avinash Rai Khanna Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान से देश भर के युवा प्रभावित होकर स्पोर्ट्स तथा बॉडी फिटनेस के साथ जुड़े हैं। इससे जहां युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ गया है, वहीं देश को भी अच्छे खिलाड़ी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह बातें भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने नौजवानों को अपने संबोधन में कही।

वह आज सुबह भाजपा स्पोर्ट्स सेल की ओर से आयोजित ‘रन फॉर मोदी कार्यक्रम’ के दौरान युवाओं की मैराथन के दौरान उपस्थित नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। इस मैराथन को पूर्व मिस्टर वर्ल्ड प्रेम चंद डेगरा ने झंडी देकर रवाना किया। मैराथन की शुरुआत गुरु नानक मिशन चौक से हुई। राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब का नौजवान आज जिस तरह से नशे की दलदल में धंस रहा है, उससे बाहर लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कार्यक्रम बहुत अच्छा साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स से जहां बॉडी फिट होती है वही इसमें कैरियर बना कर युवाओं का भविष्य भी उज्जवल बन रहा है। इसलिए युवाओं को किसी ना किसी स्पोर्ट्स में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष रमन घई ने इस अवसर पर कहा है कि स्पोर्ट्स सेल हमेशा से ही खेलों को प्रोत्साहित करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और रहेगा। स्पोर्ट्स के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के सभी सदस्य इंद्र कुमार सिंह अटवाल की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, स्पोर्ट्स सेल के जिला प्रधान हिमांशु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश महामंत्री यजीत हुरिया, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज नितिन बहरोल, कुणाल गोस्वामी, राकेश शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

Latest News