PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

बड़ी ख़बर, थाईलैंड में गए 80 भारतीय ने किया ऐसा कांड की पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

80 Indians arrested Thailand know the case Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ थाईलैंड : थाईलैंड पुलिस ने एक बड़े जुए रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिससे 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 80 भारतीय थे। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद आधी रात करीब सवा एक बजे छापेमारी की थी। चोनबुरी पुलिस प्रमुख ने बताया था कि हमें जानकारी मिली थी कि 27 अप्रैल से एक मई तक होटल में कमरे बुक किए गए थे और

जुआ के लिए सम्पाओ नाम कमरे को किराए पर लिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सम्पाओ में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए पाए गए थे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 83 भारतीय, छह थाईलैंड और चार म्यांमार के नागरिक हैं।

गिरफ्तार किए गए 93 में से 80 भारतीय जुआरी थे जबकि अन्य लोग खेल आयोजक और कर्मचारी थे। पुलिस ने चार बैकारेट टेबल, तीन ब्लैकजेक टेबल, कार्ड के 25 सेट, 209,215,000 चिप्स, 160,000 भारतीय रुपये, आठ क्लोज-सर्किट टेलीविजन कैमरे, 92 मोबाइल फोन, तीन नोटबुक कंप्यूटर, एक आईपैड और तीन कार्ड डीलर मशीनें जब्त की गईं। पुलिस ने जिन 80 भारतीयों को गिरफ्तार किया है, उनमें हाई प्रोफाइल कैसीनो आयोजक चिकोटी प्रवीण भी शामिल था।

उसके खिलाफ पहले तेलंगाना में ईडी ने भी केस दर्ज किया था। आवास और जुआ स्थल के प्रभारी 32 साल के सित्रानन कैवलोर ने पुलिस हिरासत में बताया कि सभी भारतीयों से 50 हजार baht शुल्क लिया गया है। जुए के लिए एक लाख 20 हजार baht में किराए पर लिया गया था। दोपहर एक बजे से सुबह छह बजे तक रूम खुला रहा और इस दौरान होटल के कर्मचारी को कमरे में नहीं आने दिया गया।

Latest News

Latest News