PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

अमृतसर में लगातार दूसरे दिन हुआ जोरदार धमाका, जांच में जुटे पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी,

blast in amritsar for the second consecutive day explosion occurred heritage street near golden temple police engaged investigation Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर 32 घंटों के बाद दोबारा से धमाका हो गया है। हालांकि सुबह का समय होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये धमाका सुबह 6.30 बजे हुआ है। इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आी थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुआ धमाका भी गोल्डन टेंपल के पास बताया जा रहा है। हालांकि इसकी इंटेनसिटी ज्यादा नहीं थी। लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया है। वहीं शनिवार देर रात हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। ऐसे मेंपोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट की चिमनी में भी धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें पंजाब पुलिस की बड़ी लापवाही भी सामने आर ही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया।पूरे इलाके को सील भी नहीं किया गया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई और ना इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया। धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत आ रही है।

Latest News