PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में मूसेवाला के माता-पिता को किया गया नजरबंद, समर्थकों में भारी रोष, उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन पुलिस ने लोगों से मिलने से रोका,

Punjab jalandhar justice singer sidhu moosewala parents balkaur singh charan kaur punjab cm bhagwant maan Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में पहुंचने से पहले ही प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को रोक लिया गया है। पता चला है कि पुलिस ने दोनों को जालंधर के रास्ते में ही कहीं पर नजरबंद करके रखा था। लोकसभा उपचुनाव के बीच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन इस यात्रा में उन्हें लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा। मूसेवाला के माता-पिता जहां जाते हैं, वहां पर मूसेवाला के फैंस की भीड़ जुट जाती है।

पिछले दिनों जालंधर में इंसाफ यात्रा के दौरान रामामंडी फ्लाई ओवर के नीचे जुटी भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मूसेवाला के माता-पिता के पास इकट्ठ करने की परमिशन नहीं थी। मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए खड़े लोगों को पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट करके जाने के लिए कहा, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्हें बलपूर्वक मौके से भगा दिया गया। कुछ युवकों को तो पुलिस ने डिटेन करने की कोशिश भी की।

रामामंडी में एनएच अंडरपास पर पुलिस की इस कार्रवाई की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इस दौरान जब लोगों ने वीडियो बनाते वक्त पुलिस के अधिकारियों को पूछा तो वह कोई जवाब नहीं पाए और सिर्फ इतना कहा कि उन्हें अधिकारियों के आदेश हैं। इकट्ठा करने की परमिशन न होने पर लोगों को यहां से हटाया जा रहा है। मूसेवाला के माता-पिता आज फिर जालंधर में आएंगे। पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर शहर के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा के दफ्तर में आएंगे।

यहां पर वह इकट्ठे होने वाले लोगों को संबोधित भी करेंगे और अपने बेटे को इंसाफ के लिए लोगों से समर्थन भी मांगेंगे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लतीफपुरा में कहा था कि पंजाबी कमजोर नहीं है। अपने हक की लड़ाई लड़ना जानते हैं। पंजाब में अपने बेटे के लिए इंसाफ की लड़ाई छेड़ी है। वह तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है। मां चरण कौर ने कहा कि दुश्मन तो कोई कसर नहीं छोड़ता है, लेकिन वाहेगुरु ने हम सब में उससे लड़ने के लिए हौसला दिया है। हम लड़ेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक कि हमें इंसाफ नहीं मिल जाता।

चरण कौर ने कहा कि दुश्मनों ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा। सरकार से जब हम इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं तो आगे से जवाब मिलता है कि 32-33 लोगों को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम कह रहे हैं कि इन्होंने उनके बेटे की साजिश रचकर हत्या करवाई है सरकार उन्हें क्यों नहीं पकड़ती। मां चरण कौर ने कहा कि शुभदीप के काम से कुछ लोग इतने परेशान थे कि वह काम से तो उसे हरा नहीं सके। पिछले 4 साल से उसे हराने की कोशिश कर रहे थे। कई हथकंडे अपनाए पर असफल रहे। अंत में उन्होंने उस पर हमला करवा कर हत्या करवा दी।

Latest News