PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमृतसर में हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब के DGP IPS गौरव यादव ने किया बड़ा खुलासा,

DGP IPS Gaurav Yadav Visit Amritsar after second Blast Near Sri Harmandir Sahib Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के सामने हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। 30 घंटे के अंदर हुए दोनों धमाके लो इंटेंसिटी के थे। पुलिस को मौके से डेटोनेटर नहीं मिला है। विस्फोटक किसी कंटेनर में लाए गए है, जो सारागढ़ी पार्किंग में रखे थे। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है।

डीजीपी ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि हम पूरे मामले की साइंटिफिकली जांच कर रहे हैं। हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर हैं और धमाके को लेकर हर पहलू से जांच की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि मौके से कोई भी ट्राइग्निग मैकेनिज्म या डेटोनेटर नहीं मिला है। जांच की जा रही है कि यह किसी की शरारत है, किसी संगठित तरीके से धमाका किया गया है या कोई अन्य मॉड्यूल है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। गौरव यादव ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस इसकी पूरी जानकारी अपने ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर डालेगी। यादव ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और मौके पर उपस्थित लोगो के बयान लेंगे।

उन्होंने कहा कि एक इंजरी आज सुबह हुई जबकि एक इंजरी शनिवार को हुए धमाके में हुई है। मौके से पोटेशियम सल्फेट और सल्फर मिलने की बात पर डीजीपी ने कहा कि ये बाजार से आम मिल जाते हैं। जांच होगी कि पंजाब का माहौल खराब करने की शरारत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम है और लोगों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

Latest News