PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. को भारत सरकार से फूड प्रोडक्शन तथा हेल्दी ईटिंग के क्षेत्र में प्राप्त हुए दो पेटेंट सर्टिफिकेट,

KMV receives two Patent certificates from the Government of India in the field of food production and healthy eating

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए हमेशा नई पहलकदमियां करता रहता है. इसी श्रंखला में के.एम.वी. को कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क, भारत सरकार के द्वारा फूड प्रोडक्शन तथा हेल्दी ईटिंग क्षेत्र में खाद्य उत्पादन और जल ताप व्यवस्था और मिलावट निगरानी उपकरण के साथ स्वस्थ भोजन शीर्षक के अंतर्गत उनके अभिनव कार्य के लिए दो पेटेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं.

हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग से डॉ. आशीष रैना, होम साइंस विभाग की अध्यक्षा श्रीमती नीति कपूर, एनिमेशन विभाग से श्री बलजीत सिंह, न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज़ एंड हेल्थ विभाग से सुश्री तरणदीप कौर और सुश्री चाहत पुरी ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया और इस इनोवेटिव कार्य के लिए पेटेंट प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. उल्लेखनीय है कि कन्या महाविद्यालय इस क्षेत्र की एक अग्रणी संस्था है जिसके द्वारा सर्वाधिक आई.पी.आर. प्राप्त किए जा चुके हैं.

इससे पहले भी विद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग, फिज़िक्स विभाग आदि के द्वारा भारत सरकार से आई.पी.आर. प्राप्त किए जा चुके हैं. प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए संबंधित प्राध्यापकों को मुबारकबाद देते हुए कहा प्रत्येक छात्रा एवं फैकल्टी सदस्य को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

Latest News