PTB Sad न्यूज़ जालंधर :
जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के पूर्व मेयर रहे सुरिंदर महे का अचानक निधन हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुरिंदर महे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके अचानक हुए निधन से जालंधर शहर सहित, राजनितिक, सामाजिक व धार्मिक गलियारे में शौक की लहर दौड़ गई है।
आपको यह भी बता दें कि सुरिंदर महे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। उन्होंने टिकट नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस के ही खिलाफ 2017 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए और सुशील रिंकू वेस्ट हल्के से भारी मतों से जीत गए। उसके बाद सुरिंदर महे पार्टी प्रधान श्वेत मलिक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए और करतापुर से बीजेपी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन वह फिर से हार गए।
आपको यह भी बता दें की सुरिंदर महे को जालंधर में विकास की बहार लाने वाले एक लौटे नेता के रूप में भी जाना जाता रहा है वह 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रहे थे। जानकारी के अनुसार सुरिंदर महे ने सुबह के समय जालंधर के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली।








































