PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुशील रिंकू के सिर पर सज़ा, अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध के बावजूद “सांसद” का ताज, जल्द होंगे निगम चुनाव,

Punishment on the head of Sushil Rinku MP crown despite opposition from his own party leaders corporation elections will be held soon Big Political News Editor In Chief Rana Himachal PTB News

PTB Big Political News (Inside Story)

“आप” के ही नेताओं ने रचा 50 लाख की डील कर षड्यंत्र, एक नेता का PA भी था इस सारे मामले में शामिल, पार्षद पद की दावेदारी करने वालों पर भी चलेगा चाबुक,

रात को ही जिला पुलिस कमिश्नर ने पंजाब के CM के आदेश पर कुत्रे दो आप नेताओं के ‘पर’, जाँच के बाद होंगे बड़े खुलासे, चर्चाओं का बाजार गर्म,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : सुशील रिंकू जिसकी जीत के सपने उनके अपनों व चाहने वालों ने देखे थे, उन सपनों को तोड़ने की दुआ कहीं ज्यादा विरोधियों ने की थी, लेकिन कहते हैं ना की किसी के लिए गढ्डा खोदो तो वह खुद उस गड्ढे में गिर जाता है। शायद कुछ ऐसा ही बीते दिनों हुए जालंधर लोकसभा के उपचुनावों में हुआ। जहां कुछ पार्टी के नेता जोकि पहले लगातार सुशील रिंकू को टिकट ना देने का विरोध करते रहे, लेकिन बाद में उक्त नेता पार्टी के सीनियर नेताओं के कहने पर एक मच पर दिखाई तो दिए, लेकिन अंदर ही अंदर विरोधियों से जा मिले, लेकिन जब नतीजे सामने आये, तो इनमें से कुछ नेता तो नजर ही नहीं आये, लेकिन जो नजर आये तो उनके हाव भाव देखने वाले थे।

बाकि की स्टोरी पड़ने से पहले आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में अब जल्द नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा होने वाली है, जिसके लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है। भारी मतों से लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद “आप पार्टी” जल्द ही नगर निगम चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकती है, सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचुनाव में जीत के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चुनावों में अब वह खुद देरी नहीं चाहते, क्योंकि ताजा नतीजे आम आदमी पार्टी के हक में हैं जिस कारण सरकार निगम चुनाव भी जल्द करवाने जा रही है।

आगे आपको…!! बताएंगे की किस विरोधी नेता के साथ मौजूदा सीनियर नेता ने की 50 लाख की डील, और किस विरोधी नेता के साथी ने आप के रिंकू का दिया साथ,

सीएम भगवंत मान जल्दी इसका ऐलान भी कर सकते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि निगम चुनाव आने वाले 45 दिनों के भीतर या उसके बाद कभी भी हो सकते हैं। वहीं लोकसभा उपचुनाव में हुई भारी जीत के साथ-साथ अंदर ही अंदर आप के मौजूदा बड़े नेताओं की चर्चाओं का जिक्र भी उच्च दरबार तक पहुंच चुका है और पिछले 2 दिनों से शहर भर में यह चर्चा सामने हो रही है कि इन उक्त गद्दार नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ किया गया चुनाव प्रचार इनके लिए भारी साबित हो सकता है, जिसका जीता जागता सबूत देर रात उस समय देखने को मिला।

जब यह जानकारी मिली की जालंधर के मौजूदा बड़े दो सीनियर नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है, जानकारी के अनुसार चुनावों में अपनी ही पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के सारे सबूत हाथ आते ही आप पार्टी के सुप्रीमो ने यह एक्शन लिया है, पता चला है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले को ध्यान में आते ही उन्होंने जालंधर के जो बड़े नेता जरूरत से ज्यादा सुरक्षा लेकर घूम रहे थे, उनकी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए जालंधर के सीनियर पुलिस अधिकारी जाको आदेश जारी करते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं की सुरक्षा में सेंध लगा सुरक्षा कम कर दी गई है।

आगे आपको…!! बताएंगे की किस विरोधी नेता के साथ मौजूदा सीनियर नेता ने की 50 लाख की डील, और किस विरोधी नेता के साथी ने आप के रिंकू का दिया साथ,

जालंधर के दो नेताओं में से एक के कांग्रेसी पार्टी तो दूसरे के बीजेपी के साथ संबंध सामने आने के बाद उनके पक्ष में वोटिंग करवाने की भी बात सामने आ रही है, जिसमें एक बड़े सीनियर नेता का पीए जोकि भाजपा का अभी भी हाथ थामे हुए है और उक्त नेता के PA के अगर बारे में पिछले इतिहास की बात की जाए तो वह भाजपा से कई सालों से जुड़ा हुआ है और आज भी अपने पूर्व नेता के साथ परिवारिक संबंधों में विलीन है, जिसकी गतिविधियों की चर्चा पूरे शहर में लगातार चल रही है। पता तो यह भी चला है कि बीते दिनों उक्त भाजपा नेता के ऊपर गंभीर मामला दर्ज हुआ था तो उसको बचाने के लिए मौजूदा उक्त सीनियर नेता के साथ मिलकर पुलिस पर दबाव बनवाया गया और बाद में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा लगवा दी गई और मामला आज भी जांच के विषय बना हुआ है,

यही नहीं उक्त भाजपा नेता मौजूदा सीनियर नेता के साथ सरेआम शहर में अलग-अलग समारोह में घूमता हुआ भी दिखाई देता रहा है, सके चर्चे आज भी लगातार जारी हैं। अब देखना यह होगा कि मौजूदा आप सरकार यानी कि पंजाब के मुख्यमंत्री आने वाले समय में इन दो नेताओं जिन्होंने अपनी ही पार्टी के साथ गद्दारी की, को लेकर आगे क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं यह भी जानकारी भी मिली है कि जिन बूथों के इंचार्जों को चुनावों के लिए नियुक्ति किया गया था और जो बूथ इंचार्ज अपने ही बूथों से हार गए और जो लगातार पार्षद पद की दावेदारी भी ठोक रहे हैं को हाईकमान अब टिकट नहीं देने के मूड में है। इनमें से कुछ दावेदार तो ऐसे थे जिन्होंने यह दावा तक अपने सीनियर नेताओं को कर दिया था कि

आगे आपको…!! बताएंगे की किस विरोधी नेता के साथ मौजूदा सीनियर नेता ने की 50 लाख की डील, और किस विरोधी नेता के साथी ने आप के रिंकू का दिया साथ,

हम अपने वार्डों से भारी मतों से जीत हासिल कर पार्षद चुनाव में भारी जीत हासिल कर विजय प्राप्त करेंगे, लेकिन उपचुनावों में ही यह सारा कुछ सामने आ गया, जिसके बाद अब इनकी टिकट कटती हुई भी साफ दिखाई दे रही है और इन सभी का पूरा डाटा उच्च नेताओं तक पहुंच चुका है। अब देखना यह होगा की आने वाले समय में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा की जिसकी ड्यूटी आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए वार्डों के बूथों पर थीं, उनको पार्टी हाईकमान टिकट देती है या नहीं? क्योंकि हो सकता है की इनको भी इनके सीनियर नेताओं ने कहा हो की आप अपने अपने बूथों को हार जाओ और वोट किसी और पार्टी को डलवा दो।

Latest News

आगे आपको…!! बताएंगे की किस विरोधी नेता के साथ मौजूदा सीनियर नेता ने की 50 लाख की डील, और किस विरोधी नेता के साथी ने आप के रिंकू का दिया साथ,