PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, NIA की पुरे पंजाब में बड़ी करवाई, बड़े व्यापारी के घर भी हुई छापेमारी, कई लिए हिरासत में,

firojpur in punjab Jalandhar NIA team raided houses three suspects mudki talwandi and ferozepur Chandigarh

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने ड्रग्स और आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। NIA की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब में कोटकपूरा रोड पर एक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े एक शख्स के घर पर छापेमारी की है। टीम यहां 15-20 मिनट तक ही रुकी। बाद में अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई।

टीम सुबह पांच बजे यहां पहुंच गई थी। वहीं, मोगा के राजिंदरा स्टेट में शहर की बड़े किराना व्यापारियों में से एक बरूमल फर्म के मालिक के निवास पर एनआईए की टीम ने छापा मारा गया है। एनआईए की टीम सुबह 6 बजे से घर के अंदर लगातार जांच पड़ताल कर रही है घर के बाहर पुलिस बल तैनात हैं। छापेमारी के दौरान घर के अंदर से किसी को आने दिया जा रहा है और न ही किसी बाहर आने की अनुमति है।

आपको यह भी बता दें कि बारूमल फर्म शहर की सबसे बड़ी आतिशबाजी, किरयाना,घी के अलावा जगराओं में टाइल्स की बड़ी फैक्ट्री है मोगा में करीब 5 जगहों पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। मोगा के अलावा निहाल सिंह वाला तलवंडी भंगेरिया में भी एनआईए की टीम पहुंची है। इसके अलावा मुदकी और फिरोजपुर में भी संदिग्धों के घर पर छापेमारी की गई है। एनआईए की टीम ने देश में 100 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है।

अमृतसर देहाती क्षेत्र के गांव गग्गो महल में रहने वाले गैंगस्टर गुरजंट सिंह के घर एनआईए की टीम पहुंची। बुधवार को एनआईए की टीम ने यहां छापेमारी की। गुरजंट के खिलाफ हेरोइन तस्करी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पता चला है कि गुरजंट के खिलाफ कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से रिश्ते होने की भी पुलिस को खबर मिली थी। एनआईए की टीम ने गुरजंट सिंह की मां से पूछताछ की है। बता दे एनआईए की टीम में पंजाब भर में गैंगस्टर और आतंकी मॉड्यूल पर जांच कर रही है।

हल्का फतेहगढ़ साहिब के अधीन आते गांव सिधवा में गुरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के घर में एनआईए की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह के खिलाफ लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं गुरविंदर सिंह इस समय रोपड़ जेल में बंद हैं। बुधवार को एनआईए की टीम इनके घर पहुंची और पूछताछ की गई।

Latest News