PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में भाई ने ही किया भाई का कत्ल, तलवार से काटा, इलाके में फैली सनसनी

moga brother murder police arrested accused money demand for drugs cause Punjab

PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा जिले के गांव लौहगढ़ में गुरुवार शाम को एक युवक ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने भाई को तलवारों से बुरी तरह काट दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात लगभग 6:30 बजे अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

थाना धर्म कोट के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मृतक की पहचान सुखजीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी का नाम जसवंत सिंह है। सुखजीत ने 2 महीने पहले प्रवासी महिला तनु से शादी की थी। नशा करने की आदत के चलते आए दिन वह परिवार से रुपए मांगता रहता था। गुरुवार को भी उसने अपनी मां से नशा करने के लिए रुपए मांगे, लेकिन मां ने इनकार किया। सुखजीत मां से मारपीट करने लगा।

इंस्पेक्टर के अनुसार, यह देख कर उसका दूसरा भाई जसवंत सिंह अपनी मां को बचाने आए तो नशेड़ी सुखजीत सिंह ने अपने भाई के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। भाई के नशेड़ी पन से दुखी होकर जसवंत सिंह ने तलवार उठाकर सुखजीत सिंह के शरीर पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

DSP रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखजीत सिंह नशा करने का आदी होने के चलते अपनी मां हरजिंदर कौर के साथ आए दिन मारपीट करता था, जिसके चलते जसवंत सिंह ने सुखजीत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मृतक सुखजीत सिंह की पत्नी तनु के बयान पर आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News