आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान के रूप में पूरे किए शानदार 29 साल,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : श्री चंद्र मोहन -पंजाब की नामवर एवं प्रसिद्ध शख्सियत ने पिछले कई दशकों से शिक्षा विशेषकर औरतों की शिक्षा के लिए अपनी सेवाएं निभाईं है. प्रेरणादायक, दूरदर्शी, निस्वार्थ, गतिशील एवं बेमिसाल नेतृत्व से भरपूर उनके द्वारा आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान के रूप में अपने शानदार 29 वर्ष पूरे किए गए हैं. शिक्षा के क्षेत्र के साथ गंभीरता से जुड़े हुए सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि श्री चंद्र मोहन जी को एक बार फिर से 3 वर्षों की अवधि के लिए आर्य शिक्षा मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है. सचमुच ही यह प्रशंसनीय है कि लगातार यह 11वां अवसर है जब उन्हें आर्य शिक्षा मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है.
प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसिपल, कन्या महा विद्यालय ने इस मौके पर संबोधित होते हुए बताया कि 1994 से लेकर अब तक श्री चंद्र मोहन जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई गुणात्मक एवं गिणात्मक सुधार किए जा चुके हैं. आर्य शिक्षा मंडल की हुई वार्षिक मीटिंग में उन्हें सर्वसम्मति के साथ प्रधान चुना गया. श्री आलोक सोंधी डॉ. सुषमा चावला, डॉ. सुषमा चोपड़ा, श्री ध्रुव मित्तल, श्रीमती नीरजा मोहन, श्रीमती अनुराधा सोंधी, प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डॉ. प्रदीप भंडारी, डॉ. एस. पी. गुप्ता, श्रीमती सुशीला भगत, श्रीमती नीरू कपूर, डॉ. एस. के. शर्मा, श्री अविनाश खन्ना, श्री विवेक सोंधी, श्री के.एल. अग्रवाल, श्री संजय सभरवाल, श्रीमती भावना सभरवाल, श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती शिव मित्तल, श्री एन.के. सूद,श्री हरीश गुप्ता,
श्री सुरेश सेठ, श्री आशिम सोंधी, श्रीमती रचना मूंगा, श्रीमती कविता भारद्वाज, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती अनूप धीर इस मीटिंग में उपस्थित रहे. उनके ही सुयोग मार्गदर्शन के अंतर्गत के.एम.वी. ने सफलता के कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं जो औरों के लिए मिसाल साबित हो रहे हैं. श्री चंद्र मोहन जी दूरदर्शी सोच, समर्पण एवं परोपकार की भावना शानदार तथा महत्वपूर्ण योग्यताओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रयत्नों हज़ारों नौजवानों विशेषकर महिलाओं को सशक्त करने में कारगर माध्यम बने हैं.
आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि श्री चंद्र मोहन जी के सुयोग मार्गदर्शन के साथ ही के.एम.वी. भारत की विरासत संस्था, इंडिया टुडे तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप रैंकिंग ऑटोनॉमस स्टेटस, टाइम्स अचीवर्स अवार्ड, स्टार कॉलेज, कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस, डीडीयू कौशल केंद्र, फिस्ट ग्रांट, क्यूरी ग्रांट के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल करने में सफल हुआ है.
उल्लेखनीय है कि उनके पिताजी श्री वीरेंद्र जी महिलाओं की शिक्षा में चैंपियन क्रूसेडर के द्वारा भी महिलाओं के उत्थान में आर्य शिक्षा मंडल के प्रधान के रूप में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा किया गया है. के.एम.वी. के अलावा आर्य शिक्षा मंडल के अंतर्गत दोआबा कॉलेज, जालंधर मॉडल स्कूल, देवराज पब्लिक स्कूल, देवराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कृति के.एम.वी. स्कूल आदि जैसी संस्थाएं कार्यशील है.



































