PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल के करीबी रहे अवतार सिंह खंडा की हुई मौत, मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल,

Khalistani supporter and Amritpal close friend Avtar Singh Khanda died in Birmingham hospital NIA wanted list Big Punjabi News

PTB Big न्यूज़ कनाडा : विदेश से चल रहे खालिस्तान आंदोलन को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है। एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि खांडा आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था, पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी,

जिसके बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया, पिछले हफ्ते अवतार सिंह खांडा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अवतार सिंह खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था। खांडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था। अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा की काफी अच्छी बातचीत थी। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अवतार सिंह खांडा वही शख्स था, जिसे लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खांडा ने प्रदर्शन बुलाए और उसका नेतृत्व किया। अवतार सिंह का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और वहां एक मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का हाथ था। एजेंसियों के मुताबिक खांडा को बम बनाने में महारथ हासिल थी।

अवतार सिंह खांडा पर भारतीय एजेंसियों की नजर काफी पहले से थी, लेकिन भारत में लोग उसे तब जानने लगे जब उसने भारतीय दूतावास पर हंगामा किया। इसके बाद एजेंसियों के हवाले से बताया गया कि अमृतपाल को गाइड करने वाला और ट्रेनिंग देने वाला यही शख्स था। भारतीय एजेंसियां इस खालिस्तानी समर्थक के खिलाफ लगातार सबूत जुटाने में लगी थीं।

Latest News