PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर आई बड़ी ख़बर,

SGPC Meeting Amritsar Shri Akal Takhat Sahib Jathedar Giani Harpreet Singh Removed SGPC Meeting Amritsar Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह ज्ञानी रघुबीर सिंह को नया जत्थेदार बनाया गया है। अमृतसर में हुई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। थोड़ी देर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर जल्द जानकारी दे सकती है। आपको बता दें कि लंबे समय से श्री जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाने की बात चल रही थी।

आपको बता दें कि बीती 20 मई को भी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाने के लिए बैठक की गई थी, लेकिन किसी वजह से फैसले को टाल दिया गया था, जिसपर आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आज आपात बैठक बुलाई और ज्ञानी रघुबीर सिंह को नया जत्थेदार बना दिया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक की आंतरिक कमेटी ने साल 2018 में श्री अकाल तख्त साहिब का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया था। वो 4 साल 8 महीने तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रहे।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उनके पास तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार का पद भी है। जो अब भी बना रहेगा। यानि ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में काम करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के बाद से ही जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाए जाने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक और बड़ा फैसला लिया गया है। ज्ञानी सुल्तान सिंह को तख्त श्री केसगढ साहिब का जत्थेदार बनाया गया है।

Latest News