PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर के सभी स्कूलों और कॉलेज में “विश्व योग दिवस” पर लगाया शिविर, अध्यापकों समेत छात्रों को बताए योग के लाभ,

World Yoga Day by St Soldier Group of Institutions

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा सभी स्कूलों और कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कैंप लगाए गए, जिस दौरान अध्यापकों समेत छात्रों को अलग-अलग योग मुद्राएं करते हुए योग के महत्व को समझा।

इस दौरान चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेजों एवं स्कूलों के डायरेक्टर्स और प्रिंसिपल्स ने खुद योग क्रियाएं करते हुए छात्रों को योग क्या है, योग के नियम, योग के प्रकार ओर योग आसनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा योग का अर्थ “एकता या बांधना” है। व्यक्तिगत स्तर पर योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।

यह योग या एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बंध, षट्कर्म ओर ध्यान के अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है। इस तरह से योग जीने का एक तरीका भी है ओर आपने आप में परम उद्देश्य भी। छात्रों को अलग-अलग योग आसनों के लाभ बताते हुए चेयरमैन चोपड़ा ने कहा कि योग शारीरिक स्तर पर ही नहीं बल्कि मानसिक ओर भावनात्मक स्तर पर भी काम करता है। अंत में उन्होंने छात्रों ओर स्टाफ सदस्यों को रोजमर्रा की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए हर रोज योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News