PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : फिर हुआ मेले में हादसा, 30 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, दर्जनों बच्चे और महिलाएं हुई घायल,

The accident happened again in the fair the swing fell from a height of 30 feet dozens of children and women were injured abohar

PTB Sad न्यूज़ अबोहर : यहां पुरानी वाटर वर्क्स वाली डिग्गियों (आभा स्क्वेयर) में चल रहे अबोहर कार्नीवाल मेले के दौरान झूला गिरने से भगदड़ मच गई। गनीमत यही रहा कि कोई भी जानमाल की हानि नहीं हुई। करीब 30 फुट ऊपर चल रहे झूले में दर्जनों बच्चे महिलाएं सवार थी, जो बाल बाल बच गए।

झूले की प्रेशर पाइप फटने से उसमे निकले गर्म डीजल की बौछारें आसपास खड़े के ऊपर गिरी जिससे मेले वाले स्थान पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि झूला धीरे-धीरे नीचे आया जिस वजह से लोगों की जान बच गई अगर झूला पूरी स्पीड से नीचे गिरता तो कम से कम 2 दर्जन लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते।

मेला आयोजकों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए जाने से गुस्से में आए लोगो ने आयोजकों के साथ धक्का मुक्की भी की। अबोहर के जागरूक लोगो ने मेले की मंजूरी कैंसल कर मेला उठवाने की मांग की है। रविवार होने की वजह से मेला स्थल पर काफ़ी भीड़ थी।

Latest News