PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रतन टाटा के PA को लेकर समाने आई बड़ी ख़बर, करोड़ों की संपत्ति का निकला मालिक,

ratan tata manager shantanu naidu earns crores know startup goodfellows founder salary net worth education and life Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्‍ली : दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा के साथ अक्‍सर एक लड़का नजर आता है। यह हर जगह उनके साथ रहता है। टाटा ने अपना 85वां जन्‍मदिन भी इस युवा के साथ मनाया था। साये की तरह रतन टाटा के साथ रहने वाला यह लड़का है शांतनु नायडू. शांतनु टाटा के पर्सनल असिस्‍टेंट हैं. टाटा का शांतनु के साथ बहुत लगाव है। रतन टाटा इन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं।

शांतनु रतन टाटा के कारोबार के साथ ही उनके निवेश को भी देखते हैं। वैसे टाटा कंपनी में उनका पद मैनजर का है। शांतनु को हर महीने लाखों रुपये सैलरी मिलती है और उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों रुपये है। 30 वर्षीय शांतनु नायडू एक बिजनेसमैन, इंजीनियर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, लेखक और एंटरप्रेन्योर हैं। शांतनु ने अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से MBA की पढ़ाई की है। शांतनु नायडू का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 1993 में हुआ था और टाटा ग्रुप में काम करने वाले वो अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी हैं।

साल 2018 में पढ़ाई के बाद शांतनु वापस भारत आए टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ऑफिस में बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर काम करने लगे। शांतनु नायडू के स्‍टार्टअप गुडफेलोज में रतन टाटा ने निवेश किया है। यह स्‍टार्टअप वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए शुरू किया गया है। शांतनु नायडू को सैलरी में करीब 7 लाख रुपये महीने के मिलते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। शांतनु 2018 से रतन टाटा (Ratan Tata) के साथ जुड़े हैं। Goodfellows में रतन टाटा ने कितना निवेश (Ratan Tata Invest) किया है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest News