PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारतीय दूतावास पर फिर किया खालिस्तानी समर्थकों ने हमला, बिल्डिंग में भी लगाई आग,

khalistani-supporters-tried-to-set-fire-to-the-indian-embassy-in-san-francisco-big-news

PTB Big न्यूज़ वाशिंगटन : गहरे रंग के कपड़े पहने दो लोग 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के गेट तक आए, और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी। इसके पहले मार्च में भी यहीं हमला किया गया था। हालांकि आग फैलने से पहले ही अग्निशमन विभाग ने उस पर काबू पा लिया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को स्थानीय स्तर पर सैन फ्रांसिस्को के अधिकारियों, कैलिफ़ोर्निया सरकार और राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के समक्ष उठाया। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में कहा, “अमेरिका शनिवार (1 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका में राजनयिक सुविधाओं या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा अपराध है।” भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को अमेरिकी अधिकारियों, विशेष रूप से एफबीआई के समक्ष उठाया है, जो पहले से ही मार्च में हुए हमले की जांच कर रही है। खालिस्तानी अलगाववादियों ने मार्च में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी।

इस प्रकार नवीनतम घटना को यूएस में भारतीय संस्‍थानों पर हमलो की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चिंता है कि अगला निशाना राजनयिकों को बनाया जा सकता है। हमलावरों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्‍मेदारी ली थी, जिसे बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा देखे जाने के डर से हटा दिया गया। बाद में एक स्थानीय सामुदायिक टीवी चैनल पर एक वीडियो पोस्ट सामने आया।

Latest News