PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर सेंट्रल हल्के में खराब सीवरेज और ओवरफ़्लो से लोग हुए परेशान, लोगों ने कहा लोग हो रहे हैं बिमारियों का शिकार,

People upset poor sewerage and overflow in Jalandhar Central constituency people said that people are becoming victims of diseases MLA Raman Arora Aap party BJP Leader Ashok Sareen Heecky

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : सेंट्रल हल्के के वार्ड नं 13 एकता नगर फेस 1 रामा मंडी में खराब सीवरेज व्यवस्था बरसात के बाद ओवरफ़्लो होने की वजह से पीने वाले पानी मे बदबू आने के चलते लोग बीमार हो रहे हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आज इस परेशानी के चलते भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) समस्या को देखने हेतु भाजपा मंडल 5 के महामंत्री चंदन रखेजा,

सुभाष डलहोत्रा व इलाके निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां इलाका वासियों ने बताया पिछले 6 महीनों से सीवरेज बैक, ओवरफ़्लो की समस्या से दुर्गंध के कारण आसपास से लोगों का वहां से गुजरना और रहना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से इलाक़े मे लोगो को टाइफ़ायड, पीलिया, स्कीन इन्फेक्शन समेत कई अलग-अलग बीमारियों का सामना करना पढ़ रहा है,

परंतु बरसात के चलते भी अगर यही हाल रहा तो कई तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सीवरेज की एक पाइप का कनेक्शन रेलवे लाइन की तरफ दे दिया था, अब पिछले 6 महीने पहले रेलवे ने अपना सीवरेज कनेक्शन काट दिया था। तब यह समस्या बढ़ते बढ़ते अब गंभीर रुप धारण कर चुकी है। इस समस्या पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि एरिया में हालात बद से बदत्तर हो रहे हैं।

People upset poor sewerage and overflow in Jalandhar Central constituency people said that people are becoming victims of diseases MLA Raman Arora Aap party BJP Leader Ashok Sareen Heecky

अगर जल्द से जल्द प्रशासन ने ठोस कदम ना उठाये तो इलाक़े में डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी कई अन्य गंभीर बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा, जिसकी जिम्मेदार नगर निगम जालंधर होगी। सरीन ने लोगों की समस्या को सुन सारा मामला नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश, असिस्टेंट कमिश्नर पुनीत शर्मा व राजेश के ध्यान में ला दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है की जल्द ही जनता की मुश्किल को हल कर सड़क से सीवरेज के पानी को हटाया जायेगा।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि अब देखते है कि नगर निगम के उच्च अधिकारी इस समस्या को कब कैसे हल करते है, नहीं तो इलाके के लोगों को मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा सीनियर लीडर डॉ. राकेश रखेजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैंट से पार्षद रजिन्द्र राजू, मंडल महामंत्री ईंजी. चंदन रखेजा, ओबीसी मोर्चा महासचिव गुरमीत सिंह, कार्यालय सचिव मुनीश नड्डा मंडल नं 5 से महिला मोर्चा इंचार्ज लखविंदर कौर और भारी मात्रा में इलाका निवासी मौजूद थे।

Latest News