PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर तीन नागरिकों से करोड़ों की बरामद हुई विदेशी करेंसी, मचा हड़कंप,

biggest-seizure-foreign-currency-delhi-airport-customs-department-recovered-rs-10-crore-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों का अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ मिली है। अधिकारियों ने गुरुवार को 10 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी पकड़ी है। यह करेंसी दिल्ली एयरपोर्ट पर ताजिकिस्तान के तीन नागरिकों से जब्त की गई है। आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। कस्टम अधिकारियों ने उन्हें उस समय रोका जब वे इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उनकी जांच की और फिर अब तक की सबसे बड़ी कामयबी हासिल हुई।

कस्टम अधिकारियों ने जो बयान जारी किया है, उसके मुताबिक ताजिकिस्तान के तीन नागरिक इस्तांबुल जाने वाले थे। कस्टम ने उनके सामान और उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली। इस तलाशी में उनके पास 7.20 लाख डॉलर और 4,66,200 यूरो की विदेशी करेंसी मिली जिसकी वैल्यू 10,06,78,410 रुपये है। उनके पास से मिले विदेशी करेंसी को कस्टम ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एयरपोर्ट कस्टम के अधिकारियों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी करेंसी जब्त की है। कस्टम अधिकारियों का इस सफलता पर कहना है कि यह देश में किसी भी एयरपोर्ट के जरिए अवैध तरीके से ले जाए जाने वाली विदेशी करेंसी की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

Latest News