PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

3000 कारों से लदे Cargo Ship में लगी भयानक आग, एक भारतीय की हुई मौत, 20 घायल,

indian-crew-member-killed-twenty-injured-in-cargo-ship-fire-netherlands-with-3000-cars-big-sad-news

PTB Big Breaking न्यूज़ लंदन : करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में नीदरलैंड के तट पर भीषण आग लगने की खबर है। इस हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए है। हादसे में जान गंवाने वाला भारतीय, जहाज के क्रू का सदस्य था। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

आपको बता दें कि 199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई। नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा। दूतावास ने बताया कि वह हादसे में घायल 20 लोगों के भी संपर्क में हैं और उन्हें मालवाहक जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सभी जरूरी मदद दी जा रही है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डच आइलैंड अमेलैंड से 27 किलोमीटर दूर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल द वाडेन सी के नजदीक यह हादसा हुआ। खास बात ये है कि जिस जगह हादसा हुआ, वह दुनियाभर के प्रवासी पक्षियों के लिए बेहद अहम जगह है। हादसे की तस्वीरों में जहाज से धुंआ उठता दिख रहा है। माना जा रहा है कि मालवाहक जहाज से ले जाई जा रहीं 25 इलेक्ट्रिक कारों में से किसी एक कार में आग लगी होगी, जिसने फैलकर भीषण रूप ले लिया। अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन 16 घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बताया जा रहा है कि आग बुझाने में कई दिन लग सकते हैं क्योंकि अभी तक अग्निशमन कर्मी जहाज पर नहीं चढ़ सके हैं और मशीनों की मदद से ही पानी द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जहाज में बहुत ज्यादा पानी भरने की वजह से इसके डूबने का भी खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि आग बुझाना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Latest News

Latest News