PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अर्बन एस्टेट थाने के अधीन पड़ते इलाके में प्रॉपर्टी डीलर को मारी अज्ञात हमलावरों ने गोली, मचा हड़कंप,

Crime News haryana rohtak property dealer shot suncity road Near Urban Estate Thana

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के रोहतक जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली सीधी प्रॉपर्टी डीलर की जांघ में लगी और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल की पहचान रोहतक के सेक्टर-2 निवासी करीब 47 वर्षीय सुशील के रूप में हुई।

सुशील अपने दोस्तों से मिलने गया था। वहां से रात को अपने घर के लिए निकला। लौटते समय सनसिटी रोड पर उसने फ्रेश होने के लिए अपने कार को रोक लिया। सुशील के अनुसार, फ्रेश होते समय पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधी सुशील की जांघ में जा लगी। वहीं गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए,

जिन्होंने उसे उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को फोन किया। अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने की सूचना मिली थी। अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामला संदेहजनक लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर भी इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा। पुलिस जांच में जुटी है।

Latest News