PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस शहर में दिल्ली की युवती से हुआ गैंगरेप, ऐसे हुआ खुलासा,

ludhiana-delhi-minor-girl-gang-rape-brown-road-hotel-news-big-news

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में दिल्ली से दोस्त के साथ घर से भागी किशोरी का कुछ युवकों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने उसे ब्राउन रोड पर एक होटल में कमरा दिलवा कर 18 जुलाई से 23 जुलाई तक कई बार रेप किया। उसे जान से मारने की धमकियां देकर वीडियो भी बनाई। किशोरी साउथ दिल्ली की रहने वाली है, जिसने 26 जुलाई 2023 को इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित किशोरी किसी बात को लेकर परिवार के साथ झगड़ा करके अपने दोस्त के साथ 9 जुलाई को ट्रेन से लुधियाना आ गई। 11 जुलाई 2023 को आरोपियों ने उसे रहने के लिए कमरा देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उन दोनों की मदद कर देंगे। आरोपी किशोरी और उसके दोस्त को सुभानी बिल्डिंग स्थित एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने लगातार 6 दिन बारी-बारी किशोरी को हवस का शिकार बनाया।

बदमाशों ने रेप करने के बाद उसकी वीडियोग्राफी भी की। पीड़िता को 22 जुलाई को पता चला कि उसके जाने के बाद उसकी मां की सेहत खराब हो गई है। किसी तरह वह बदमाशों के चगुंल से निकल वापस दिल्ली घर पहुंची। पुलिस ने होटल के CCTV कैमरे आदि चैक किए तो आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपी गौरव, मनीष व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 354C, 363, 376, 34, IPC ओर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest News