PTB News

Latest news
जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz
Translate

JP नड्डा ने किया 2024 के लिए BJP की नई टीम का ऐलान, जानें लिस्ट में किसको नहीं मिली जगह और कौन-कौन हुआ शामिल,

JP नड्डा ने किया 2024 के लिए BJP की नई टीम का ऐलान, जानें लिस्ट में किसको नहीं मिली जगह और कौन-कौन हुआ शामिल,

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई कमेटी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए हैं वहीं आठ महामंत्री बनाए गए हैं, जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं।

पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

केरल के अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश के तारिक मंसूर के रूप में दो मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बंडी तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ. राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नई सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के केन्द्र में बदलाव का है। उन्हें भोपाल से हटा कर लखनऊ भेजा गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

सूची इस प्रकार है:-

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:- डॉ. रमन सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सुश्री सरोज पाण्डेय, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती डी के अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, श्रीमती लता उसेंडी और तारिक मंसूर।

राष्ट्रीय महासचिव: सर्वश्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री: श्री बी एल संतोष

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री: शिवप्रकाश (केन्द्र : लखनऊ)

राष्ट्रीय सचिव: श्रीमती विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, सुश्री पंकजा मुंडे, डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ. अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, श्रीमती आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: राजेश अग्रवाल

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: नरेश बंसल

Latest News

Latest News