PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि की अर्पित, राष्ट्रपति और NDA के साथी दल भी पहुंचे,

former-pm-atal-bihari-vajpayee-death-anniversary-pm-narendra-modi-pay-tribute-to-sadaiv-atal-memorial

PTB न्यूज़ नई दिल्ली : दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पालक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने भी उनकी पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

former-pm-atal-bihari-vajpayee-death-anniversary-pm-narendra-modi-pay-tribute-to-sadaiv-atal-memorial

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके बारे में बात की। उन्होंने कहा, अटल जी ने करोड़ों दिलों पर राज किया…कई पीढ़ियां उनसे प्रेरित हुईं।” ठाकुर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में सहयोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। हम उनके साथ काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पीएम मोदी को जिताएंगे…2024 में जब उन्हें तीसरी बार मौका मिलेगा तो हम पूरे देश में विकास की लहर लाएंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर विलक्षण प्रतिभा वाले अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

1924 में ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वाजपेयी ने 16 मई 1996 से एक जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। 2018 में 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

Latest News