PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

फिर हुई अमेरिका में गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की हुई मौत, फैली सनसनी,

usa-california-biker-bar-firing-five-dead-many-injured-gun-culture-big-news

PTB Big न्यूज़ वॉशिंगटन : अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खबर आई है। खबर के अनुसार, कैलिफोर्निया के बार में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

घटना कैलिफोर्निया के ट्रेबुको केनयन स्थित बाइकर बार ‘कुक कॉर्नर’ की है। जहां एक शूटर ने गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली। छह लोग घायल भी हुए हैं। ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि शूटर की मौत कैसे हुई लेकिन माना जा रहा है कि बार में ही किसी ने शूटर को गोली मार दी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

आपको यह भी बता दें कि बीती जनवरी में भी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल चीन के लूनर न्यू ईयर उत्सव के दौरान लॉस एंजेल्स में एक व्यक्ति ने मॉनेटरी पार्क इलाके में जाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। जिस जगह गोलीबारी हुई, वहां एशियाई मूल के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं। यही वजह रही कि इस गोलीबारी में एशियाई मूल के लोग मारे गए थे।

इनके अलावा भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और वहां से आए दिन इस तरह गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी वजह वहां की बंदूक संस्कृति को माना जाता है। अमेरिका में बंदूक खरीदना बेहद आसान है। यही वजह है कि मामूली से झगड़ों में भी कई बार लोग अंधाधुंध गोलीबारी कर कई लोगों की जान ले लेते हैं।

Latest News