PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा पर्सपेक्टिव ऑन द पॉलिसी एंड प्रैक्टिस ऑफ इंटीग्रेशन ऑफ स्किल्स इन हायर एजुकेशन विषय पर इनवाइटिड टॉक का आयोजन,

kmv-college-organizes-an-invited-talk-on-perspective-on-the-policy-and-practice-of-integration-of-skills-in-higher-education-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा छात्राओं को महत्वपूर्ण कौशल सीखने के अवसर प्रदान करता है जो उन्हें भविष्य में एक सफल पेशेवर बनने में मददगार होगा। इसी श्रंखला में विद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के द्वारा उच्च शिक्षा में कौशल के एकीकरण की नीति और अभ्यास पर परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक इनवाइटिड टॉक आयोजित की गई।

बी. वॉक तथा एम.वॉक की छात्राओं के लिए आयोजित इस विशेष प्रोग्राम में डॉ. निखिल कुमार, शिक्षा अफसर, यू.जी.सी., नई दिल्ली मैं स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की. अपने संबोधन के दौरान डॉ निखिल ने कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर बहुमूल्य ज्ञान से छात्राओं को परिचित करवाते हुए कहा कि कौशल-आधारित शिक्षा सीखने की कला को बढ़ावा देती है, जिससे विद्यार्थियों को अकादमिक और आधुनिक दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।

उन्होंने च्वाइस-बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के बारे में बताया और कहां की विद्यार्थी जितनी आवश्यकता हो उतने क्रेडिट ले सकते है जो उन्हें विकल्पों का एक पूल प्रदान करता है जो आगे उन्हें इंटर डिसीप्लिनरी तथा इनट्रा डिसीप्लिनरी कोर्सेज के बीच चयन करने की अनुमति देता है। उन्होंने छात्राओं से चर्चा की कि कौशल-आधारित पाठ्यक्रम छात्राओं की रोज़गार क्षमता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ाते हैं जो उनके क्षेत्र को चुनने के लिए प्रासंगिक है। यह विद्यार्थियों को उनकी रुचि केह्व आधार पर पाठ्यक्रमों का चयन करने की स्वतंत्रता देता है और

उन्हें ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान अंतःविषय और बहु-विषयक पाठ्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाता है। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए डॉ. निखिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टॉक छात्राओं को कौशल विकसित करने में मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र तथा समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

Latest News