PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश को शर्मसार कर देने वाली ख़बर, थाने में पुलिस ने उतरवाए नाबालिग के कपड़े, आरोपी के सामने खींचे फोटो, बाप का छलका दर्द,

father-says-my-daughter-undressed-and-photographed-by-woman-police-in-police-station-she-victim-of-molestation-ptb-news

PTB Big न्यूज़ कानपुर : छेड़छाड़ की शिकार मेरी बेटी के साढ़े थाने में जांच के नाम पर आरोपी के सामने कपड़े उतरवाए गए। महिला कांस्टेबल ने फोटो भी खींचे। घटना से मेरी बेटी इस कदर डर गई कि उसे दौरे पड़ने लगे। तीन दिन से हैलट अस्पताल में भर्ती है। यह पीड़ा साढ़ थाना क्षेत्र निवासी किसान पिता की है। उनका कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बेटी को ही पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। यहां पर महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने ही बेटी के साथ इस तरह की हरकत की।

उधर, पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी साउथ और एसीपी घाटमपुर को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिए हैं। किसान पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव में रहने वाला अमन कुरील बेटी को स्कूल आते-जाते या घर से निकलने पर छेड़खानी करता है। उनकी बेटी की फोटो भी एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया था। एक दिन फोन छीनकर उससे मारपीट भी की थी। घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो तीन सितंबर को साढ़ थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पुलिस ने बेटी को भी थाने बुलाया। यहां महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर आरोपी के सामने ही बेटी के कपड़े उतरवा दिए। इससे वह तनाव में आ गई और तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन से वह हैलट में भर्ती है। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एसीपी घाटमपुर के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News