PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के AAP नेता की बढ़ीं मुश्किलें, कांग्रेस-बसपा के नेताओं का थाने के बाहर किया जमकर प्रदर्शन, police kmishnar को भी di शिकायत,

punjab-jalandhar-aap-leader-dinesh-dhall-son-hooters-controversy-bsp-congress-protest-against-aap-leader-dinesh-dhall-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के दकोहा फाटक पर हूटर को लेकर हुए विवाद में नॉर्थ विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दिनेश ढल्ल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दोपहर को पहले कांग्रेस के नेताओं ने ढल्ल के खिलाफ मोर्चा खोला फिर बहुजन समाज पार्टी और दो अलग-अलग संस्थाओं के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस चौकी दकोहा के बाहर प्रदर्शन किया।

.

.

बसपा नेता बलविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित के साथ पहले आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल, उसके गनमैनों और बेटे ने पिटाई की, बाद में थाने ले जाकर वहां पर पुलिस वालों से भी उसकी पिटाई करवाई। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब बुरी तरह से कराह रहा आकाश अस्पताल में पहुंचा तो वहां पर डॉक्टरों ने भी इलाज करने से मना कर दिया।

.

.

उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक NGO के कार्यकर्ता के साथ इतना बुरा सलूक हुआ और पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ़ जाहिर होता है पुलिस प्रशासन आम आदमी पार्टी की सरकार के दबाब में काम कर रहा है।

punjab-jalandhar-aap-leader-dinesh-dhall-son-hooters-controversy-bsp-congress-protest-against-aap-leader-dinesh-dhall-big-news

शाम को कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ रविदास टाइगर फोर्स अपना विरोध जताने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पहुंच गए। सीपी दफ्तर के बाहर रविदास टाइगर फोर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने जालंधर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश ढल्ल की शिकायत सीपी से की।

.

जिसके चलते वह आज पीड़ित युवक को इंसाफ दिलवाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आप नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच पीड़ित आकाश के पिता मीडिया से बातचीत करते हुए रो पड़े। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की ढीली कारगुजारी से साफ़ साबित होता है कि पुलिस भी सत्ताधारी दल के इशारों पर चलती है। पुलिस नेताओं के इशारों पर नाचने की बजाय दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

.

.

आपको यह भी बता दें कि जालंधर शहर में देर रात पहले दकोहा फाटक और उसके बाद सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा हूटर बजाने को लेकर हुआ। आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ के नेता दिनेश ढल्ल का बेटा गाड़ी में दकोहा फाटक के पास था तो वहां पर उसने गाड़ी का हूटर बजाना शुरू कर दिया। आगे चल रहे डॉक्टर BR अंबेडकर NGO के फगवाड़ा निवासी आकाश बंगड़ ने जब हूटर बजाने का कारण पूछा तो विवाद हो गया।

Latest News