PTB News

Latest news
शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश

पंजाब, इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के चांसलर सहित 12 पर दर्ज हुई FIR, कॉलेज की मान्यता को लेकर भी हुआ खुलासा,

punjab-ludhiana-fatehgarh-sahib-desh-bhagat-university-chancellor-jora-singh-with-12-accused-against-fir-registered

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में फतेहगढ़ साहिब स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें 4 से 5 अज्ञात लोग भी शामिल है। मामला कॉलेज के मान्यता को लेकर प्रदर्शन में छात्रों से हुई मारपीट से जुड़ा हुआ है। BSC नर्सिंग 2020 बैच के थर्ड ईयर के छात्रों ने कहा कि सरदार लाल सिंह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है।

.

.

यहां वह हॉस्टल में ही रहते हैं। कॉलेज की मान्यता को लेकर 2021 से उनका विवाद चला आ रहा है। हर बार उन्हें भरोसा दिला दिया जाता था कि इस बार उनकी पढ़ाई के बाद उन्हें डिग्री दे दी जाएगी, लेकिन अब जब वह तीसरे साल की पढ़ाई कर रहे है तो उनकी मान्यता को अभी भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा।

punjab-ludhiana-fatehgarh-sahib-desh-bhagat-university-chancellor-jora-singh-with-12-accused-against-fir-registered

28 अगस्त 2023 को सभी छात्र इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उन्हें पता चला कि नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल (NAAC) की टीम ने यूनिवर्सिटी में 14 सितंबर को कॉलेज ग्रेडिंग को लेकर दौरा करने के लिए आएगी। इस दिन उन्होंने वहां अपना धरना शुरू कर दिया।

.

.

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे यूनिवर्सिटी के चांसलर जोरा सिंह अपनी पत्नी तजिंद्र कौर, वाइस चांसलर हर्शदीप सिंह, पैरामेडिकल हेड एचके सिद्धू, सिक्योरिटी इंचार्ज दर्शन सिंह सैनू वैलडर, CSO कुलदीप सिंह, स्टाफ मैंबर हरविंदर सिंह, मैडम संदीप, मैडम खुशबू, डायरेक्टर, लव संपूर्ण, प्रधान संदीप सिंह और 30 से 35 अज्ञात लोगों के साथ हाथ में पत्थर लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी को वहां से जाने की धमकियां दी।

.

punjab-ludhiana-fatehgarh-sahib-desh-bhagat-university-chancellor-jora-singh-with-12-accused-against-fir-registered

.

इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ धक्कामुक्की करनी शुरू कर दी। वहीं छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई। यूनिवर्सिटी के ही अस्पताल में घायल छात्रों को भर्ती कराया गया। छात्रों ने पुलिस को बताया कि जब वह NAAC टीम के पास मिलने गए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑफिस के बाहर प्राइवेट बाउंसर तैनात किए थे। उन बाउंसरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी स्टाफ ने भी उनका पूरा साथ दिया। फिलहाल थाना अमलोह की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को नामजद किया है।

.

Latest News