PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाले के पिता ने फिर निकाली पंजाब सरकार पर अपनी भड़ास, कहा एक गैंगस्टर ने खरीद रखा है पूरा सिस्टम, जाने पूरा मामला,

sidhu-moosewala-fathersbalkaur-singh-said-lawrence-bishnoi-has-bought-entire-government-system-big-news

PTB Big न्यूज़ मानसा : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सरकार का पूरा सिस्टम खरीद रखा है। यही कारण है कि लॉरेंस की जेल से वीडियो वायरल होने के बाद अब फोन कॉल के तथ्य सामने आए हैं तो सरकार का कोई प्रतिनिधि, कोई नेता या विपक्ष का कोई नेता पंजाब के सिस्टम पर नहीं बोल रहा है।

.

.

बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि सीएम को जवाब देना चाहिए कि जेल में बैठा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बाहर फोन पर संपर्क करके रंगदारी मांग रहा है और किसी की हत्या करना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी स्कूल एमिनेंस में नहीं बैठे हैं। उन्हें पंजाब का सबसे अच्छा माहौल चाहते हैं।

.

.

बलकौर सिंह ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सेलिब्रिटी सरकार को टैक्स देते हैं। सरकार उनकी सुरक्षा, संरक्षण के लिए क्या करती है। उन्होंने कहा कि विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को छोड़कर सरकार के बाकी 91 विधायक गैंगस्टर वाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

.

.

उन्होंने एकमात्र नेता द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तुलना पंजाब में होने वाली आम हत्याओं से करने पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि सिद्धू मूसेवाला दुनिया का एक बड़ा सेलिब्रिटी था। उनकी हत्या कोई आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों से खराब माहौल के कारण नौजवान पंजाबी लड़के-लड़कियां विदेश जा रहे हैं क्योंकि वहां किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।

.

Latest News

Latest News