PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में ‘मनी मैनेजमेंट और करियर अवेयरनेस’ पर वर्कशॉप,

workshop-on-money-management-and-career-awareness-at-innocent-hearts-group-of-institutions

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ‘मनी मैनेजमेंट और करियर अवेयरनेस’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन श्रीमती अनीता सैनी (सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर,एसईबीआई) तथा श्री नागेश कुमार (कंपनी सेक्रेटरी) थे।

.

.

पहले दिन, श्रीमती अनीता सैनी ने दर्शकों को पोर्टफोलियो निर्माण, विविधीकरण, बजट, योजना, बचत, निवेश, प्राइमरी मार्केट, रूल्स आफ़ 72, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड,निवेश योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी। अगले दिन के सत्र का संचालन श्री नागेश कुमार ने किया। उन्होंने सैकेंड मार्केट में निवेश, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट बीमा योजनाओं, निवेश के लिए क्या करें और क्या न करें,

.

.

करियर के अवसर,विभिन्न वित्तीय क्षेत्रों में आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र और धोखाधड़ी के निवारण के मामले में उपलब्ध शिकायत कक्षों के बारे में बात की। सत्र को कई उदाहरणों और विशेषज्ञ अनुभवों द्वारा समर्थित किया गया था। वक्ताओं के संवादात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ हुआ।

.

इन कार्यशालाओं में श्री राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़), डॉ. गगनदीप कौर धंजू (ऑफ़िशिएटिंग इंचार्ज एंड एचओडी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) तथा टीचिंग फैकल्टी के मेंबर्स ने भी भाग लिया।

.

.

Latest News