PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.डिकााइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-6 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में टॉप पर रहीं तथा कालेज का नाम रोशन किया। श्वेता ने 1200 में से 1129 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा कृषिका ने 1118 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा व सुश्री सोनाली बेरी को बधाई दी।






































