PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा फाइनेंशियल एजुकेशन-ए लाइफ स्किल अंडर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 विषय पर वेबीनार आयोजित,

kmv-organizes-a-one-day-webinar-on-financial-education-a-life-skill-under-national-education-policy-2020-in-association-with-national-stock-exchange

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर फाइनेंशियल एजुकेशन- ए लाइफ स्किल अंडर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 विषय पर वेबीनार का सफल आयोजन करवाया गया.

बी.कॉम (ऑनर्स) सेमेस्टर 5, बी.कॉम (पास एंड ऑनर्स) सेमेस्टर 5, बी.बी.ए. सेमेस्टर 5 तथा एम.कॉम सेमेस्टर पहले एवं तीसरे की छात्राओं के लिए आयोजित किए गए इस वेबीनार में डॉ. संजय अग्रवाल ने बतौर स्रोत वक्त शिरकत की. अपने अनुभवों के साथ छात्राओं से संबोधित होते हुए डॉ. संजय ने प्रथम फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोगाम की विभिन्न अवधारणाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही धन एवं वित्त में अंतराल को भी समझाया.

आगे बात करते हुए उन्होंने विभिन्न निवेश एवं बचत नीतियों पर चर्चा करने के साथ-साथ बचत, निवेश तथा वित्तीय योजना के महत्व को भी दर्शाया. इसके अलावा उन्होंने मुद्रास्फीति के प्रभाव, जोखिम एवं रिवॉर्ड मैट्रिक्स के साथ-साथ म्युचुअल फंड्स एवं निवेश के सूत्रों के बारे में भी बात की. वेबीनार के अंत में उन्होंने छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. संजय अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वेबीनार के सफल आयोजन के लिए कॉमर्स विभाग अध्यक्ष डॉ. नीरज मेनी तथा समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Latest News