PTB Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के CM Arvind Kejriwal के बंगले के रेनोवेशन (Renovation of Arvind Kejriwal House) मामले में CBI ने FIR दर्ज कर लिया है। अब CBI इस मामले की जांच करेगी। BJP नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वहीं, इस मसले पर Aam Aadmi Party ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी जांच करा ले, पहले भी कुछ नहीं निकला था और अब भी नहीं निकलेगा।
.आपको यह भी बता दें कि कुछ महीने पहले ही Arvind Kejriwal के बंगले को लेकर काफी विवाद शुरू हुआ था। अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली बीजेपी ने घर के डेकोरेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से CM House के रेनोवेशन से जुड़ी सारी फाइलें मांगी हैं।
.हालांकि, CBI के इस कदम पर Aam Aadmi Party ने भी अपना पक्ष रखा है। Aam Aadmi Party ने कहा, BJP ने Aam Aadmi Party को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आज पूरे देश में सिर्फ Aam Aadmi Party है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करके वोट मांग रही है, लेकिन BJP नहीं चाहती है कि गरीबों को अच्छी शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इससे भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति हार जाएगी।
.
.इसी कारण देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाला गया। अब दिल्ली के CM Arvind Kejriwal की घेराबंदी करने के लिए सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है, लेकिन दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का प्यार और आशीर्वाद Arvind Kejriwal के साथ है। अब तक इन्होंने CM Arvind Kejriwal के खिलाफ 50 से ज़्यादा केस किए और जांच कराई।
.किसी में कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। भाजपा चाहे जितनी मर्ज़ी जांच करवा ले, Arvind Kejriwal Aam Aadmi के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। Arvind Kejriwal ने कसम खाई है, वह भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाकर रहेंगे। इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।
.गौरतलब है कुछ महीने पहले ही एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में Arvind Kejriwal के बंगले के अंदर की तस्वीरें सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि यह रेनेवोशन उस समय हो रहा था जब दिल्ली कोरोना की भीषण महामारी से जूझ रही थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो CM Arvind Kejriwal के इस बंगले के रेनोवेशन में CM House में एक पर्दे की कीमत 8 लाख रुपये बताई गई थी। इस तरह कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया था। आरोप यह भी है कि CM House में विदेश से इंपोर्ट किए गए मार्बल यूज हुए थे।
.