PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब कांग्रेस के विधायक Sukhpal Khaira को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स से जुड़े मामले में Sukhpal Khaira को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस विधायक को जल्द जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
. .जानकारी के अनुसार, पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलालाबाद पुलिस खैरा को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना NDPS एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
. .बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर गुरुवार सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। जलालाबाद पुलिस ने Sukhpal Singh Khaira को गिरफ्तार करने के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि CP Punjab Bhagwant Mann उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।
. . .