PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक, लंगर हॉल में की जूठे बर्तन धोने की सेवा,

punjab-amritsar-rahul-gandhi-personal-visit-bow-head-golden-temple-indian-national-congress-india-alliance

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर पहुंचकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इसके बाद लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इस दौरान उन्होंने सिर पर नीले रंग का पटका पहना है। इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के वक्त आए थे तो पगड़ी पहनी थी।

.

उनका यह यह दौरा निजी रखा गया है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। जिसे देखते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेता उनके स्वागत आदि के लिए नहीं पहुंचे। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। राहुल गांधी का यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस भड़की हुई है।

.

.

कांग्रेस का कहना है कि सियासी बदला लेने के लिए यह गिरफ्तारी की गई। खैहरा को करीब 8 साल पुराने ड्रग केस में पकड़ा गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच इस गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है। INDIA गठबंधन बनने के बाद राहुल गांधी का यह पंजाब का पहला दौरा है। पंजाब के कांग्रेसी लगातार इस गठबंधन का विरोध कर रहे हैं।

.

इससे पहले राहुल गांधी अमृतसर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आए थे। हालांकि भारत जोड़ा यात्रा में उनके रूट में अमृतसर नहीं था, लेकिन फिर भी वह यात्रा के पंजाब में शुरू होने से पहले अचानक अमृतसर पहुंच गए थे। वह पगड़ी पहनकर दरबार साहिब में पहुंचे थे। तब उन्होंने सिर्फ गोल्डन टेंपल में माथा टेका था।

.

.

शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि राहुल गांधी को श्री अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए। जिसे राहुल गांधी की दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के किए को गलत ठहराएं। उन्होंने कहा कि हमें यह दिखावा नहीं चाहिए।

.

कांग्रेस MLA सुखविंदर कोटली ने कहा कि दरबार साहिब में कोई भी नतमस्तक होकर अपनी भावना प्रकट कर सकता है। राहुल गांधी पहले भी कई बार आ चुके हैं। राहुल गांधी हमेशा सभी लोगों की अच्छाई की भावना से आते हैं। इसे किसी घटनाक्रम या राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस दौरे को किसी दूसरी चीज से जोड़ना ठीक नहीं है।

Latest News