PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में चोरों-लुटेरों का खौफ लगातार बना हुआ है। अब नया मामला शहर की सबसे पुरानी और मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट फगवाड़ा गेट से सामने आया है। यहां पर रात को चोरों ने 2 दुकानों के ताले तोड़े हैं। चोर दोनों दुकानों से लाखों रुपए सामान चोरी कर ले गए, साथ में लाखों रुपए के कैश पर भी हाथ साफ किया।
. .चोरों ने फगवाड़ा गेट मार्किट में गुप्ता इलेक्ट्रिकल कंपनी और अमर इलेक्ट्रिकल के ताले तोड़कर चोरी की है। गुप्ता इलेक्ट्रिकल कंपनी के मालिक सुधीर गुप्ता और ओशिनी गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह रात को दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह उन्हें पता चला कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे। चोर दुकान से 2.50 लाख कैश और कीमती सामान चुरा ले गए हैं।
.

इसके बाद चोर बिल्कुल उनकी बगल की दुकान अमर इलेक्ट्रिकल में ताले तोड़कर घुसे। चोर तांबे की तारों के रोल कुछ अन्य इलेक्ट्रिकल का सामान चोरी करने के साथ-साथ दुकान में पड़ा लाखों रुपए भी चोरी कर ले गए। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी है। यह चोरी पुलिस थाना डिवीजन नंबर 3 से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज को अपने कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
. . .






































