PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, पंजाब भर में टोल प्लाजा व नेशनल हाईवे बंद रखने का इस यूनियन ने किया ऐलान, जानें पूरा मामला,

big-news-jalandhar-punjab-toll-plazas-and-national-highways-will-remain-closed

PTB Big न्यूज़ जालंधर : यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह गिल ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ियां और अवैध वाहन बंद करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जुगाड़ी मोटरसाइकिल रेहड़ियां व अवैध वाहनों को बंद करवाने और मिनी ट्रांसपोर्टरों व ड्राइवरों को आ रही मुश्किलों की ओर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते 18 अक्तूबर को पंजाब ढिलवां टोल प्लाजा और नेशनल हाईवे अमृतर-दिल्ली को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया जाएगा।

.

.

इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए अध्यक्ष हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने यूनियन की ओर से एक मांग पत्र भी दिया जिसमें मोटरसाइकिल रेहड़ियां, अवैध वहान, ड्राइवर कमीशन, टैक्स माफ आदि मांगें रखी थी। 18 अक्तूबर को अवैध वाहनों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की जाएगी। यूनियन ने कहा कि उनकी ओर से 20 सितंबर 2023 को सी.एम. हाउस में एक मीटिंग बुलाई थी जिस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई आदेश जारी हुआ है।

.

.

वहीं यूनियन ने यह भी कहा कि उनके सब्र का बांध कहीं टूट न जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह अनिश्चित काल के लिए धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अगर किसी भी तरह का कोई नुकसान होता है तो इसके लिए जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

.

.

.

Latest News

.