PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

यूनिक होम की बच्चियों को हर मदद देगा सेंट सोल्जर ग्रुप : वीसी चोपड़ा

international-girl-child-day-celebrated-at-unique-home-by-st-soldier-group-of-institutions

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा यूनिक होम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : खिलती हुई कलियां हैं बेटियां, मां-बाप का दर्द समझती है बेटियां, घर को रोशन करती हैं बेटियां, लड़के आज है तो आने वाला कल है बेटियां। इसी संदेश के साथ लड़कियों के प्रति अपने प्यार और सनेह को प्रकट करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा यूनिक होम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

.

.

कार्यक्रम में ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मिनाक्षी भगत और यूनिक होम की सेंट सोल्जर स्कूल में पढऩे वाली बच्चियां उपस्थित हुए। वाइस चेयरपरसन श्रीमती चोपड़ा ने निस्वार्थ सेवा करने और बच्चियों की देखरेख कर विश्व की प्रेरणा स्रोत पदमश्री प्रकाश कौर को धन्यवाद चिन्ह देकर सम्मानित किया।

.

.

इस अवसर पर बालिका दिवस को समर्पित यूनिक होम की बच्चियों का मुँह मीठा करवाते हुए इस महान दिवस की बधाई दी ओर गिफ्ट वितरित किये। श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो। प्रचीन समय से ही भारतीय समाज में लड़कियों को लड़कों से कम सम्मान और महत्व दिया जाता है।

.

शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल आदि क्षेत्रों में लड़कों की तरह इनकी पहुँच नहीं होती है। लोगों के बीच लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव कि लिए अत्यधिक जागरुकता की जरुरत है, जिस के लिए छात्र एक अहम रोल निभा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि यूनिक होम की बहुत सारी बच्चियों को सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने वचनबद्धता दोहराई कि इन लड़कियों को शिक्षा के अलावा हर तरह की मदद प्रदान की जाएगी।

.

.

Latest News

.