PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर चली गोलियां, गोलियों कि गड़गड़ाहट से इलाके में फैली सनसनी, आरोपी ने किया सरेंडर,

punjab-jalandhar-triple-murder-property-dispute-son-shot-dead-mother-father-brother-tower-enclave-crime-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में जालंधर के टावर एन्क्लेव फेस-3 में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गुरुवार को 30 वर्षीय बेटे ने अपने माता-पिता और भाई की 7 गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक का पिता बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था, जिसके चलते उनके पास 12 बोर की एक डबल और दूसरी सिंगल बैरल बंदूक थी।

.

इस घटना में मारे गए मृतकों की पहचान जगबीर सिंह (पिता), अमृतपाल कौर (मां) और गगनदीप सिंह (भाई) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे करतारपुर के DSP बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि हरप्रीत ने वारदात को दोपहर करीब ढाई बजे अंजाम दिया।

.

इसके बाद वह थिएटर में कॉमेडी मूवी देखने चला गया। इसके बाद उसने लांबड़ा थाने आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि वह हत्या कर आया है, तीनों के शव टावर एन्क्लेव फेस-3 में स्थित उसके घर में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। जहां से पुलिस ने खून से लथ-पथ तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने क्राइम सीन से 2 लाइसेंसी हथियार भी कब्जे में लिए हैं।

.

punjab-jalandhar-triple-murder-property-dispute-son-shot-dead-mother-father-brother-tower-enclave-crime-news

.

मृतक जगबीर के भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा हरप्रीत सिंह पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कर रहा था। अक्सर वह उनके साथ गाली-गलौज करता था। मामला इतना बढ़ जाएगा, इस बारे में किसी को आशंका नहीं थी। वह मकान पर कब्जा करना चाहता था। वह अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ अलग रहता था। जगदीश का घर उसके घर के बैक साइड ही है। मगर वारदात के वक्त गोलियां चली, इस बारे में उसे पता नहीं चला।

.

रघुवीर सिंह ने बताया कि जगबीर सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर के अजनाला स्थित एक गांव में रहता था। मगर दोनों भाई एक साथ रहना चाहते थे। जिसके चलते जगबीर सिंह ने टावर एन्क्लेव फेस-3 में जगह लेकर घर बनवाया था। यहां वह सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। वहीं, आरोपी द्वारा दी गई सूचना जब कन्फर्म हुई तो पूरे एरिया में हड़कंप मच गया। क्योंकि शांति पसंद इलाके में तीन लोगों की हत्या किए जाने से पूरे एरिया के लोग डरे हुए थे। मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने तुरंत मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी।

.

जिसके बाद जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर देर रात क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। हरप्रीत ने सिंगल बैरल 12 बोर की बंदूक से करीब 7 गोलियां चलाईं। 5 गोलियां अपने पिता पर चलाईं। जिसमें उनकी कमर, गर्दन और सिर पर गोली लगी। वहीं, मां और भाई की गर्दन पर एक-एक गोली दागी। वारदात के बाद उन्हें तड़पता हुआ वहीं पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन से उन्हें डबल बैरल और सिंगल बैरल वाली दो बंदूकें बरामद हुई हैं। वहीं पुलिस ने रघुवीर सिंह के बयानों के आधार पर हरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Latest News

.